धोखाधड़ी करनेवाले को कोर्ट में किया गया पेश

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : धर्म की आड़ में लोगों की आंखों में धूल झोंक कर गाढ़ी कमाई लुटनेवाले गैंग के सरगना को गोपालगंज के एक मामले में लखनऊ पुलिस ने सीजेएम के कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया. जहां से न्यायालय ने अपने हिरासत में लेकर चनावे जेल भेज दिया. हालांकि इस गैंग के मुख्य सरगना माता […]

विज्ञापन
गोपालगंज : धर्म की आड़ में लोगों की आंखों में धूल झोंक कर गाढ़ी कमाई लुटनेवाले गैंग के सरगना को गोपालगंज के एक मामले में लखनऊ पुलिस ने सीजेएम के कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया. जहां से न्यायालय ने अपने हिरासत में लेकर चनावे जेल भेज दिया. हालांकि इस गैंग के मुख्य सरगना माता देवी उर्फ फुलवरो देवी की तलाश में यूपी तथा बिहार की पुलिस जुटी हुई है.
उसकी गिरफ्तारी दोनों राज्यों की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है. ध्यान रहे कि वर्ष 2013 में कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवा गांव के रहनेवाले तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय के पास गैंग के माता देवी तथा गोंडा जिला के कुकुरभुकवा गांव के रहनेवाले जगदीश पांडेय अपने पूरे गैंग के साथ पहुंचे.
पहले तो गोशाला बनाने के लिए प्रेरित किया. धर्म की आड़ में सबको सब्जबाग दिखा कर अपने प्रभाव में लेने के बाद लगभग 20 लाख रुपया से एक करोड़ रुपया बनाने का चमत्कार करने की बात कह कर 20 लाख रुपया लेकर भाग निकले थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन