ब्लॉक चौराहे पर चाकूबाजी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के ब्लॉक चौराहे पर दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें एक छात्र को चाकू मार दिया. घायल छात्र को उसके साथी लेकर भाग निकले. मौके पर अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना पर तत्काल नगर थाने की पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग चुके थे. हमलावर पहले से ही हॉकी स्टीक […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के ब्लॉक चौराहे पर दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें एक छात्र को चाकू मार दिया. घायल छात्र को उसके साथी लेकर भाग निकले. मौके पर अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना पर तत्काल नगर थाने की पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग चुके थे. हमलावर पहले से ही हॉकी स्टीक और चाकू लेकर उसके इंतजार में थे.
छात्र जैसे ही पढ़ाई कर घर जाने के लिए निकला कि उस पर हमला कर दिया गया. हालांकि बाद में उसके साथियों ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन हमलावर पुलिस के आते ही भाग चुके थे. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस घायल छात्र के बारे में पता करने में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










