(अति आवश्यक ) पुस्तकालय अध्यक्षों के प्रमाणपत्रों को निगरानी ने किया तलब

Updated:
विज्ञापन

-आज 12 बजे तक हर हाल में करें जमा -नहीं जमा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई -नहीं चलेगी किसी तरह की कोताही संवाददाता, गोपालगंजअब पुस्तकालय अध्यक्षों के प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर निगरानी विभाग सख्त हो गया है. निगरानी विभाग के द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत कर्मियों से […]

विज्ञापन

-आज 12 बजे तक हर हाल में करें जमा -नहीं जमा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई -नहीं चलेगी किसी तरह की कोताही संवाददाता, गोपालगंजअब पुस्तकालय अध्यक्षों के प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर निगरानी विभाग सख्त हो गया है. निगरानी विभाग के द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत कर्मियों से उनका प्रमाणपत्र तलब किया गया है. निगरानी कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने कहा की गुरुवार 23 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक सभी पुस्तकालय अध्यक्ष अपने मैट्रिक की पंजीयन रसीद या पंजीयन संख्या जांच के लिए जिला परिषद स्थित जांच कैंप में मुहैया कराएं. उन्होंने कहा कि जिस किसी पुस्तकालय अध्यक्ष के द्वारा पंजीयन रसीद या पंजीयन संख्या से निगरानी कोषांग को अवगत नहीं कराया जायेगा, उन पर निगरानी कोषांग कानूनी कार्रवाई करेगा. कहते हैं पदाधिकारीहाइकोर्ट के निर्देश पर सभी पुस्तकालय अध्यक्षों से मैट्रिक की पंजीयन रसीद की मांग की गयी है. 23 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई होगी. आरके सिंह, नोडल अधिकारी निगरानी जांच कोषांग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन