युवक के हाथ-पैर बांध कर घर को ध्वस्त किया
बैकुंठपुर. दिघवा दुबौली ब्लॉक रोड स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर युवक के हाथ-पैर बांध कर कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद उसके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भरती कराया गया. बैैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी मंगरू टोले के निवासी राजेश सिंह […]
बैकुंठपुर. दिघवा दुबौली ब्लॉक रोड स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर युवक के हाथ-पैर बांध कर कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद उसके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भरती कराया गया. बैैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी मंगरू टोले के निवासी राजेश सिंह का मकान दिघवा दुबौली के ब्लॉक रोड में बन रहा है. सोमवार की रात राजेश सिंह अपने निर्माणाधीन मकान की रखवाली करने के लिए वहीं रुक गये. इस बीच कुछ लोग वहां पहुंच गये और उक्त घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










