दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में चार प्राथमिकी दर्ज, 50 से अधिक नामजद

Published by : ASHOK MISHRA Updated At : 08 Jul 2025 5:24 PM

विज्ञापन

हथुआ. मुहर्रम जुलूस के दौरान हथुआ गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में चार प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

हथुआ. मुहर्रम जुलूस के दौरान हथुआ गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में चार प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें 50 से अधिक लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं इस मामले में एक पक्ष के हथुआ माली टोला के नुरबरवत ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सरकारी चौक एवं दक्षिण मुहल्ला गांव के असगर, राजू पलंबर, महफूज, शहाबुद्दीन, इमाम, धनू, अलाउद्दीन, रफीक, जमालु, नेयाज सहित 12 पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष के दक्षिण मुहल्ला गांव के रईल मिया तथा मुन्नी खातून ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें माली टोला गांव के ईदू, सुडन, इजहार, साहिल, नेयाज, कैफ, आसिफ, खुरशेद, राजा, सेराज, मेराज, सोनू, नाजिर, जाहिर, मोती, लल्लू आदि पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हरवा-हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन