फुलवरिया में कार से 360 लीटर शराब हुई बरामद, यूपी का तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया में कार से 360 लीटर शराब हुई बरामद, यूपी का तस्कर गिरफ्तार

फुलवरिया. स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम गश्ती के दौरान 360 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

फुलवरिया. स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम गश्ती के दौरान 360 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मजिरवा कला फक्कड़पुर के पास वाहनों की जांच के दौरान पश्चिम दिशा से आ रही सफेद कार को रोका गया. तलाशी में कार्टनों में रखी भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र निवासी जफर अली के रूप में हुई. उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन