ट्रक व पिकअप से 36 मवेशी बरामद, एक गाय की मौत, लोगों में आक्रोश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 10:00 PM

विज्ञापन

कटेया पुलिस ने खुरहुरिया मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक ट्रक व एक पिकअप से 18 गाय एवं 18 बछड़ों को बरामद किया. पुलिस की इस कार्रवाई में ट्रक व पिकअप चालक फरार हो गये. गाय व बछड़ों को गाड़ियों में निर्दयतापूर्वक लादे जाने के कारण एक गाय की मौत भी हो गयी. गाय की मौत व तस्करों के फरार हो जाने से स्थानीय लोग पुलिस के प्रति आक्रोशित हो गये.

विज्ञापन

कटेया (गोपालगंज). कटेया पुलिस ने खुरहुरिया मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक ट्रक व एक पिकअप से 18 गाय एवं 18 बछड़ों को बरामद किया. पुलिस की इस कार्रवाई में ट्रक व पिकअप चालक फरार हो गये. गाय व बछड़ों को गाड़ियों में निर्दयतापूर्वक लादे जाने के कारण एक गाय की मौत भी हो गयी. गाय की मौत व तस्करों के फरार हो जाने से स्थानीय लोग पुलिस के प्रति आक्रोशित हो गये. बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे, तभी सूचना मिली कि एक ट्रक एवं पिकअप पर मवेशी लदे हुए हैं, जो खुरहुरिया मोड़ की तरफ जायेंगे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुरहुरिया मोड़ के समीप वाहनों की जांच शुरू कर दी, तभी एक लाल रंग का ट्रक व एक पिकअप आता दिखा. पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगे. पुलिस के पीछा करने पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. जब ट्रक एवं पिकअप की तलाशी ली गयी, तो 18 गाय एवं 18 बछड़े बरामद हुए. पुलिस बरामद ट्रक, पिकअप एवं मवेशियों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन