जादोपुर दियारे में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 230 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
जादोपुर दियारे में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 230 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

गोपालगंज. जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही दियारा इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 230 लीटर शराब बरामद की है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही दियारा इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 230 लीटर शराब बरामद की है. हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस छापेमारी में शराब तस्कर मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि गंडक नदी के रास्ते दियारा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब की खेप पहुंचायी जा रही है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान छिपाकर रखी गयी देसी और विदेशी शराब की खेप बरामद की गयी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसके तहत अवैध शराब के निर्माण व कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. सीमावर्ती क्षेत्रों और दियारा इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन