बादलों ने पूरे दिन डाला डेरा बूंदाबांदी का बना रहा आसार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है. गुरुवार को पूरे दिन बादल छाये रहे. बूंदाबांदी की संभावना बनी है. आसमान में छाये बादलों की वजह से सुबह में ठंड का एहसास हुआ. दोपहर बाद तक बादलों की ओट से सूरज झाकतें नजर आये. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर […]
विज्ञापन
गोपालगंज : मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है. गुरुवार को पूरे दिन बादल छाये रहे. बूंदाबांदी की संभावना बनी है. आसमान में छाये बादलों की वजह से सुबह में ठंड का एहसास हुआ. दोपहर बाद तक बादलों की ओट से सूरज झाकतें नजर आये. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर बिहार में छाये इन बादलों के पीछे से घने बादलों की एक और सक्रियता पाकिस्तान तक पहुंच गयी है जिसके राजस्थान से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की अगले चौबीस घंटों में उम्मीद है.
इसके बाद उत्तर बिहार में बारिश और बूंदाबांदी उम्मीद है. बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिनों की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम पारा 15.0 डिग्री रहा, जो बीते दिनों की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक रहा.
एक नजर में प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स
गुरुवार 272 खराब
0-50 सामान्य
51-100 मध्यम
101-200 खराब
201 से अधिक बेहद खराब
नोट : पर्टिकुलेट मैटर (पीएम-प्रदूषक तत्व) माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










