चौकीदारों को खीर-पुड़ी खिला कर फरार हुआ हत्या के आरोप में गिरफ्तार हरेराम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2019 10:39 AM
गोपालगंज : जिले के कटेया थाने में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित ने सीजेएम कोर्ट में पेशी होने से पहले शहर के एक होटल में चौकीदारों को खीर-पुड़ी खिलाने के बाद चकमा देकर फरार हो गया. फरार आरोपित कटेया के नृपत छापर गांव का हरेराम लाल बताया जाता है. हत्यारोपित के फरार होने पर […]
गोपालगंज : जिले के कटेया थाने में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित ने सीजेएम कोर्ट में पेशी होने से पहले शहर के एक होटल में चौकीदारों को खीर-पुड़ी खिलाने के बाद चकमा देकर फरार हो गया. फरार आरोपित कटेया के नृपत छापर गांव का हरेराम लाल बताया जाता है. हत्यारोपित के फरार होने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गये. वहीं, मामले में नगर थाने में दोनों चौकीदार ने शिकायत दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय का कहना है कि पुलिस मामले की शिकायत दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. कटेया के थानेदार के अलावा पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गयी है.
कैसे हुआ फरार
कटेया से आरोपित हरेराम लाल को पुलिस गोपालगंज ले आयी. कोर्ट में पेशी होने से पहले भूख लगने और खाना खाने की बात कही. पुलिस ने कहीं भी होटल खुला नहीं मिलने पर जनता सिनेमा मोड़ के पास लेकर गयी. खाना खाने के बाद चौकीदार हाथ धो रहे थे. इसी दौरान आरोपित हथकड़ी खोल कर फरार हो गया. भागने के बाद चौकीदारों को पता चला कि आरोपित फरार हो गया है.
हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था हरेराम
कटेया थाने की पुलिस का कहना है कि नृपत छापर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. मारपीट में आत्मा साह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनका इलाज पटना में कराया जा रहा था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. मृतक के पुत्र उदय गुप्ता के बयान पर स्थानीय थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें हरेराम लाल को आरोपित बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










