जानलेवा हमले में पूर्व प्रमुख के पति ने कोर्ट में किया सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 6:04 AM
गोपालगंज : छह माह पूर्व हत्या की नीयत से गोली मारने के आरोपित फुलवरिया के पूर्व प्रमुख के पति ने गुरुवार को एसीजेएम 13 की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उन्हें14 दिनों के लिए जेल भेज दिया. पुलिस इस मामले में पूर्व प्रमुख के घर की कुर्की करने की तैयारी में थी. फुलवरिया […]
गोपालगंज : छह माह पूर्व हत्या की नीयत से गोली मारने के आरोपित फुलवरिया के पूर्व प्रमुख के पति ने गुरुवार को एसीजेएम 13 की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उन्हें14 दिनों के लिए जेल भेज दिया. पुलिस इस मामले में पूर्व प्रमुख के घर की कुर्की करने की तैयारी में थी.
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बंशीबतरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर 29 मार्च 2019 की शाम पूर्व प्रमुख के पति मनोज राय और उनके पड़ोसी चंदन राय के बीच हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हो गये. इसी घटना में मनोज राय के पिस्टल से गोली चली, जिससे चंदन राय घायल हो गये. गांव के लोगों ने दोनों पक्ष के घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. चंदन राय की स्थिति बिगड़ने पर गोरखपुर में इलाज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










