बिहार : गोपालगंज में साइकिल चोरी कर रहे युवक को खंभे से बांधकर पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 5:13 PM

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में हथुआ थाने के बड़की बगही गांव में साइकिल चोरी कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने खंभे से बांध कर पिटाई कर दी. आरोपित युवक अपनी जान की गुहार लगाते रहा, लेकिन भीड़ उसकी पिटाई करती रही. इसके बाद भीड़ ने उसे पुल से नहर में फेंक दिया. किसी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में हथुआ थाने के बड़की बगही गांव में साइकिल चोरी कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने खंभे से बांध कर पिटाई कर दी. आरोपित युवक अपनी जान की गुहार लगाते रहा, लेकिन भीड़ उसकी पिटाई करती रही. इसके बाद भीड़ ने उसे पुल से नहर में फेंक दिया. किसी तरह से अधमरा युवक अपनी जान बचा कर नहर से बाहर निकला, तो फिर भीड़ ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और हथुआ टैक्सी स्टैंड के समीप एक बिजली के पोल में बांध कर पिटाई करने लगी. सूचना पर पहुंची हथुआ पुलिस भीड़ से युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी.

आरोपित युवक उचकागांव थाने के साखे गांव का राहुल कुमार बताया गया है. उसने बताया कि मीरगंज में मजदूरी करता है. बारिश के कारण काम बंद था. घर में खाने के लिए अनाज नहीं था. इस पर बगही गांव में पहली बार साइकिल चोरी करने गया था. उसने बताया कि घर में तीन सदस्यों में एक मात्र वही कमाऊ सदस्य है. घर का चूल्हा उसी की मजदूरी के बदौलत जलता है. हालांकि, इस मामले में किसी ने थाने आवेदन देकर शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन