ePaper

अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदला, कोर्ट ने प्रेमी को सौंपा

Updated at : 22 Jun 2019 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदला, कोर्ट ने प्रेमी को सौंपा

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत गांव से लगभग 5 माह पूर्व हुए अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया. युवती के अपहरण को लेकर उसके पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने जब बरामद कर युवती को कोर्ट में प्रस्तुत करने पहुंची तो […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत गांव से लगभग 5 माह पूर्व हुए अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया. युवती के अपहरण को लेकर उसके पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने जब बरामद कर युवती को कोर्ट में प्रस्तुत करने पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला गया. अपहृत युवती का बयान दर्ज करने के बाद युवती के रजामंदी पर न्यायालय द्वारा उसे उसके प्रेमी को सौंपने का आदेश सुनाया.जिसके बाद युवती अपने प्रेमी के संग चली गयी.

गौरतलब है की बीते 24 जनवरी को गांव की एक युवती अपने पकड़ी श्रीकांत गांव स्थित घर से अपने प्रेमी के साथ कही चली गयी थी. मामले को लेकर उसके पिता के आवेदन पर फुलवरिया गांव के पवन कुमार गुप्ता, उनके पिता श्रीनाथ गुप्ता और अजय कुमार के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस दबिश के बाद युवती दो दिन पूर्व खुद ही थाने में पहुंच गयी. जिसे पुलिस द्वारा बरामद करने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में प्रस्तुत किया गया.

वही उसका बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां न्यायालय द्वारा उसका बयान दर्ज करने के बाद युवती सुष्मिता कुमारी को उसकी रजामंदी पर उसके प्रेमी पवन कुमार गुप्ता को पुलिस को सौंपने का आदेश दिया. जिसके बाद कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा युवती को उसके रजामंदी पर उसके प्रेमी के मौसा के घर ले जाकर प्रेमी को सौप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन