बिहार : गोपालगंज में NH पर आपस में टकरायीं आठ गाड़ियां, 6 घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2019 7:21 PM

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंज के कुचायकोट में बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण एनएच पर आठ गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गयीं. हादसे में आधा दर्जन से अधिक ड्राइवर घायल हुए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर है. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचायकोट में चल रहा है, जबकि अन्य निजी डॉक्टर के यहां इलाज […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंज के कुचायकोट में बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण एनएच पर आठ गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गयीं. हादसे में आधा दर्जन से अधिक ड्राइवर घायल हुए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर है. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचायकोट में चल रहा है, जबकि अन्य निजी डॉक्टर के यहां इलाज करा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को अलग कराते हुए आवागमन को चालू कराया.

कुचायकोट थाने के एनएच-28 ढोढवलिया गांव के पास बुधवार की सुबह एक ट्रक ने पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गयीं. हादसे में एक बोलेरो समेत आठ गाड़ियां एक-दूसरे से जा भिड़ीं. इससे बोलेरो चालक कामरान और एक ट्रक का चालक अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गये. अन्य ट्रकों के चालकों को मामूली चोट आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन