दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Updated at : 31 Jan 2019 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक विवाहिता को पति व ससुराल वालों ने शादी के छह माह बाद ही दहेज में बाइक नहीं मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार की […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक विवाहिता को पति व ससुराल वालों ने शादी के छह माह बाद ही दहेज में बाइक नहीं मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार की है. गोपालगंज थाना क्षेत्र के करवतही गांव की मंजू देवी की शादी सात जून 2018 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के लखिखरेया गांव के अमित राय के साथ हुई थी. शादी के समय दहेज में बुलेट बाइक की मांग की गयी थी, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई.

वहीं, कटेया थाना क्षेत्र के गुरिया निजामत टोला की रिता देवी की शादी पड़ोसी गांव पिपरा के धनेश्वर सिंह के साथ दो जून 2018 को हुई थी. दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल जाने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा. मांग पूरी नहीं होने पर दो दिन पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. पीड़िता ने पति सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन