ePaper

शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका से 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, जब हुई गर्भवती...

Updated at : 09 Sep 2018 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका से 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, जब हुई गर्भवती...

गोपालगंज : पहले दोस्ती, फिर प्यार और उसके बाद शादी का झांसा देकर दो साल तक यौनशोषण किया. अब युवती के गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी करने से इन्कार कर दिया है. पंचायती में मामला नहीं बनने पर पीड़िता ने महिला थाने में गुहार लगायी है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्न्काकी का है. 17 वर्षीय […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पहले दोस्ती, फिर प्यार और उसके बाद शादी का झांसा देकर दो साल तक यौनशोषण किया. अब युवती के गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी करने से इन्कार कर दिया है. पंचायती में मामला नहीं बनने पर पीड़िता ने महिला थाने में गुहार लगायी है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्न्काकी का है. 17 वर्षीय पीड़िता के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि चमनपुरा गांव के मंजीत कुमार ने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौनशोषण किया. छह माह की गर्भवती होने पर शादी करने से इन्कार कर दिया है. युवक के परिजनों ने भी कोई मदद नहीं की. पंचायती गांव में बुलायी गयी, लेकिन पंचों की बात भी आरोपित युवक और उसके परिजनों ने मानने से इन्कार कर दिया है. उधर, महिला थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. महिला पुलिस ने कार्रवाई के लिए बैकुंठपुर पुलिस से भी सहयोग मांगी है.

पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी की जानकारी होने बाद आरोपित फरार हो गया है. सगे-संबंधी और उसके रिश्तेदारों के यहां पुलिस तलाश रही है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस वारंट लेकर कुर्की तक की कार्रवाई करेगी. वहीं पीड़िता ने केस दर्ज कराने के बाद आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें…दादी ने 21 वर्षीय सौतेले पोते पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन