सड़क सुरक्षा माह के तहत 12 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत 12 लोगों ने किया रक्तदान

गोपालगंज. सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एडीटीओ एमएम राजू कुमार की मौजूदगी में किया गया. इस दौरान परिवहन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया. करीब 12 लोगों ने रक्तदान किया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया है. रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये. सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ एसके झा ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है. इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता. समाजसेवी शाहिद इमाम उर्फ हेलमेट मैन ने सड़क सुरक्षा और रक्तदान दोनों को मानव जीवन से जुड़ा अहम विषय बताते हुए लोगों से जागरूक होने की अपील की.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन