सीतामढ़ी में गैंगेस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 6:07 AM
गोपालगंज : सीतामढ़ी में गैंगेस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. कोर्ट की सुरक्षा के लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर से आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है. सिविल कोर्ट के दोनों गेट पर दो-दो जवानों की और तैनाती कर […]
गोपालगंज : सीतामढ़ी में गैंगेस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. कोर्ट की सुरक्षा के लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर से आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है. सिविल कोर्ट के दोनों गेट पर दो-दो जवानों की और तैनाती कर दी गयी है. इसके साथ ही कोर्ट परिसर में अंदर संदिग्ध होने पर चेकिंग की जा रही है. दूसरी तरफ मेन रोड स्थित पूर्वी गेट पर सुरक्षा-व्यवस्था नदारद दिखी. वकीलों ने बताया कि कैदी वाहन आने-जाने के लिए गेट को खोला जाता है, इसलिए यहां सुरक्षा में पुलिस तैनात नहीं रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










