कुख्यात िवकास सिंह की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका से पुलिस अलर्ट
भोरे : कुख्यात अपराधी सरगना मुन्ना मिश्रा के शार्प शूटर और दाहिना हाथ कहे जाने वाले विकास सिंह की हत्या के बाद अपराध जगत में खलबली मची है. हत्या के बाद गैंगवार की आशंका से पुलिस भी काफी सतर्क है. मुन्ना मिश्रा की अदावत गोपालगंज में एक बड़े अपराधी से है. मुन्ना मिश्रा लगातार उसके […]
भोरे : कुख्यात अपराधी सरगना मुन्ना मिश्रा के शार्प शूटर और दाहिना हाथ कहे जाने वाले विकास सिंह की हत्या के बाद अपराध जगत में खलबली मची है. हत्या के बाद गैंगवार की आशंका से पुलिस भी काफी सतर्क है. मुन्ना मिश्रा की अदावत गोपालगंज में एक बड़े अपराधी से है. मुन्ना मिश्रा लगातार उसके लोगों को निशाना बना रहा था.
आपके शहर में
इसके कारण मुन्ना मिश्रा और उसका पूरा गैंग निशाने पर था. पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे मुन्ना मिश्रा गैंग के सबसे सक्रिय सदस्य विकास सिंह के मारे जाने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है. कटेया में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर यह गैंग एक के बाद एक घटनाओं को अजाम दे रहा था. एक दशक पूर्व अपराध की दुनियां में कदम रखने वाला विकास सिंह देखते ही देखते बड़ा अपराधी बन बैठा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए