गोपालगंज : बाइक सवार मां-बाप समेत दो बेटियों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

Updated at : 01 Jul 2018 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : बाइक सवार मां-बाप समेत दो बेटियों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और दो बेटियों को तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बैरियर तोड़ते हुए कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में पिता समेत दोनों बेटियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हादसा कुचायकोट थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और दो बेटियों को तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बैरियर तोड़ते हुए कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में पिता समेत दोनों बेटियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हादसा कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास NH-28 पर हुई. हादसे के बाद पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया. मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के पुरखास गांव के निवासी सिनोद साह (32), इनकी पुत्री लवली कुमार (7), रूपाली कुमारी (5) थी. वहीं बाइक सवार बेबी देवी की हालत खतरे से बाहर है. हादसे के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. NH पर शव के चिथरे-चिथरे होने के कारण वाहनों का परिचालन डेढ़ घंटे तक बाधित रहा.

पुलिस ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर परिवार के चार सदस्य जा रहे थे. बलथरी चेक पोस्ट से ट्रक विपरीत लाइन से पार कर आ रही थी. अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार परिवार को पीछे से धक्का मार कर कुचल दिया. महिला बेबी देवी उछल कर कुछ दूर जाकर गिर पड़ी. वहीं सिनोद साह और इन दो बेटियों को ट्रक करीब 50 मीटर तक घसीटते रहा. तीनों के हाथ-पैर अलग-अलग हो गये. आसपास के लोग और पुलिस जब तक पहुंची, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि मामले में चालक को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने तीनों शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन