बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

सिधवलिया : महम्मदपुर पुरानी बाजार के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर में बरात से लौट रहे सिधवलिया थाने के लोहिजरा निवासी वीरेंद्र उर्फ बीरन महतो की मौत हो गयी, वहीं उसका साथी शिवजी महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]
सिधवलिया : महम्मदपुर पुरानी बाजार के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर में बरात से लौट रहे सिधवलिया थाने के लोहिजरा निवासी वीरेंद्र उर्फ बीरन महतो की मौत हो गयी, वहीं उसका साथी शिवजी महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. बताया गया कि सिधवलिया थाने के लोहिजरा गांव से बैकुंठपुर थाने के महुआ गांव के लिए बरात निकली थी. बरात में लोहिजना के बीरन महतो व शिवजी महतो एक ही बाइक पर गये थे.
महुआ में बरात दरवाजे पर लगने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौटने लगे. इसी दौरान महम्मदपुर पुरानी बाजार के समीप सामने से आ रही बोलेरो की लाइट से आंख चौंधियाने के कारण बाइक असंतुलित हो गयी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इससे बाइक चला रहे बीरन महतो की मौत हो गयी और शिवजी महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










