सपने को लगे पंख, भरेंगे ऊंची उड़ान सफल छात्र-छात्राओं ने कहा, जिंदगी को मिली रफ्तार

गोपालगंज : इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 में मिली सफलता से हजारों छात्र-छात्राओं के डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस व आईपीएस बनने के सपने को पंख लग गये हैं. परीक्षा में अच्छे अंक से पास होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है और अभिभावक गौरवान्वित हैं. जिले के हजारों घरों में होली और दीपावली का माहौल है […]
गोपालगंज : इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 में मिली सफलता से हजारों छात्र-छात्राओं के डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस व आईपीएस बनने के सपने को पंख लग गये हैं. परीक्षा में अच्छे अंक से पास होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है और अभिभावक गौरवान्वित हैं. जिले के हजारों घरों में होली और दीपावली का माहौल है और मिठाइयां बांटने का दौर लगातार जारी है. सफल छात्र-छात्राओं का कहना है कि अब उन्हें अपने सपने को पूरा करने का भरपूर मौका मिलेगा.
आगे भी कड़ी लगन व मेहनत से पढ़ाई करेंगे और अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे. उधर, इस साल इंटर परीक्षा में बेटों पर बेटियां भारी पड़ी हैं. साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




