चलेगा स्पीडी ट्रॉयल, मिलेगी सजा : डीएसपी

Published at :21 Mar 2018 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
चलेगा स्पीडी ट्रॉयल, मिलेगी सजा : डीएसपी

थावे : रेल गोली कांड में मंगलवार को जीआरपी के डीएसपी अखिलेश्वर कुमार ने जांच की. जांच के दौरान ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस से पूछताछ की. डीएसपी ने जीआरपी थावे के हाजत में बंद अपराधियों से भी सघन पूछताछ की. इसके बाद डीएसपी ने गिरफ्तार अपराधियों को जल्द ही सजा दिलाने का आश्वासन […]

विज्ञापन

थावे : रेल गोली कांड में मंगलवार को जीआरपी के डीएसपी अखिलेश्वर कुमार ने जांच की. जांच के दौरान ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस से पूछताछ की. डीएसपी ने जीआरपी थावे के हाजत में बंद अपराधियों से भी सघन पूछताछ की. इसके बाद डीएसपी ने गिरफ्तार अपराधियों को जल्द ही सजा दिलाने का आश्वासन दिया. डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल चलाने की अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने कहा कि आरपीएफ कांस्टेबल मनोज कुमार साह से घटना की एक-एक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली.

आरपीएफ कांस्टेबल ने कहा कि गोली चलने के बाद पुलिस ने पीछा किया तो अपराधियों ने उन पर भी फायरिंग की. आरपीएफ कांस्टेबल ने भागने के दौरान तीनों अपराधियों के गिरकर घायल होने की बात बतायी. डीएसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. डीएसपी के पहुंचने पर जीआरपी प्रभारी सतीश कुमार त्रिपाठी, महम्मद बाबर अली, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार प्रसाद आदि जीआरपी पुलिस मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन