निरीक्षी जज ने सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

हाईकोर्ट पटना के न्यायाधीश मोहित कुमार शाह ने शुक्रवार को किया निरीक्षण गोपालगंज : हाईकोर्ट पटना के न्यायाधीश सह निरीक्षी जज मोहित कुमार शाह ने शुक्रवार की देर शाम सिविल कोर्ट गोपालगंज का निरीक्षण किया. निरीक्षी जज ने कोर्ट परिसर में पहुंचकर यहां के कार्यों का जायजा लिया और तरह-तरह की जानकारी ली. साथ ही […]
विज्ञापन
हाईकोर्ट पटना के न्यायाधीश मोहित कुमार शाह ने शुक्रवार को किया निरीक्षण
गोपालगंज : हाईकोर्ट पटना के न्यायाधीश सह निरीक्षी जज मोहित कुमार शाह ने शुक्रवार की देर शाम सिविल कोर्ट गोपालगंज का निरीक्षण किया. निरीक्षी जज ने कोर्ट परिसर में पहुंचकर यहां के कार्यों का जायजा लिया और तरह-तरह की जानकारी ली. साथ ही देर शाम तक न्यायिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की. बताया गया कि निरीक्षी जज अपने दो दिनों के दौरे पर गोपालगंज आये हुए हैं. निरीक्षी जज सिविल कोर्ट के कार्यों की समीक्षा करेंगे. उधर, न्यायाधीश के आगमन को लेकर न्यायिक व जिला प्रशासन काफी अलर्ट रहा. न्यायिक प्रशासन व जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी शुक्रवार को काफी सजग दिखे. वहीं, पूरे शहर के चौक-चौराहों और सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




