पूरे होंगे अधूरे आवास, "96 लाख आवंटित

Published at :16 Mar 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे होंगे अधूरे आवास, "96 लाख आवंटित

मिलेगी दूसरी और अंतिम किस्त, आवास योजना को गति गोपालगंज : अब जल्द ही गरीबों को पक्का छत नसीब हो जायेगा तथा अधूरे आवास के निर्माण के साथ उनके आशियाने का सपना भी साकार हो जायेगा. इसके लिए नगर पर्षद को 96 लाख का आवंटन मिल चुका है. इससे प्रधानमंत्री आवास योजना में एक बार […]

विज्ञापन

मिलेगी दूसरी और अंतिम किस्त, आवास योजना को गति

गोपालगंज : अब जल्द ही गरीबों को पक्का छत नसीब हो जायेगा तथा अधूरे आवास के निर्माण के साथ उनके आशियाने का सपना भी साकार हो जायेगा. इसके लिए नगर पर्षद को 96 लाख का आवंटन मिल चुका है. इससे प्रधानमंत्री आवास योजना में एक बार फिर से गति आ जायेगी. नगर पर्षद के अनुसार यह राशि जल्द ही बांट दी जायेगी. गौरतलब है कि शहर के 257 गरीब ऐसे हैं, जो आवास योजना की दूसरी या अंतिम किस्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
पहली किस्त मिलने की लालच और नियम के कारण इन गरीबों ने अपनी झोंपड़ी गिरा दीं.
पहली किस्त की राशि से किसी ने नींव निकाला तो किसी ने दूसरी किस्त की राशि से लिंटर तक दीवार बना ली. उसके बाद राशि के इंतजार में ठंड की थपेड़े सह लिये, अब तक इन्हें राशि नहीं मिली कि अधूरे घर को पूरा कराएं. 229 को दूसरी किस्त और 28 को अंतिम किस्त की राशि मिलनी है. नप में आवंटन आने के बाद इनके आशियाने का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जग गयी है.
एक नजर में आवास योजना की स्थिति
28 कुल वार्ड हैं नगर पर्षद में
500 कुल चयनित लाभुक
257 है प्रथम किस्त का लाभ पाने वाले लोगों की संख्या
28 लोगों को दूसरी किस्त का किया गया भुगतान
229 लोगों को दूसरी और अंतिम किस्त का इंतजार
आवास योजना में आयेगी गति
96 लाख का आवंटन मिला है. जल्द ही आवश्यकतानुसार दूसरी और अंतिम किस्त की राशि बांट दी जायेगी. इससे आवास योजना में तेजी आयेगी तथा गरीबों का सपना साकार होगा.
हरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य पार्षद, नप, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन