गोपालगंज : ....जब आंगनबाड़ी की नौकरी के लिए पत्नी ने पति को दिया तलाक!

Published at :15 Mar 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : ....जब आंगनबाड़ी की नौकरी के लिए पत्नी ने पति को दिया तलाक!

गोपालगंज : आंगनबाड़ी की नौकरी के लिए पत्नी ने पति को तलाक दे दिया. मामला बैकुंठपुर प्रखंड की सिरसा मानपुर पंचायत का है. दरअसल आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका व सहायिकाओं की बहाली के लिए वार्ड सदस्य को अध्यक्ष बनाया गया है. पर्यवेक्षिका की मौजूदगी में वार्ड सदस्य को ही आमसभा आयोजित कर बहाली करानी है, […]

विज्ञापन
गोपालगंज : आंगनबाड़ी की नौकरी के लिए पत्नी ने पति को तलाक दे दिया. मामला बैकुंठपुर प्रखंड की सिरसा मानपुर पंचायत का है. दरअसल आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका व सहायिकाओं की बहाली के लिए वार्ड सदस्य को अध्यक्ष बनाया गया है.
पर्यवेक्षिका की मौजूदगी में वार्ड सदस्य को ही आमसभा आयोजित कर बहाली करानी है, लेकिन इस पंचायत में वार्ड संख्या 15 की वार्ड सदस्य पुष्पा देवी अपने बहू का चयन कराना चाहती थी, इसके लिए अपनी बहू से पति को तलाक भी दिलवा दिया. तलाक दिलवाने का शपथपत्र आवेदन फॉर्म के साथ जमा कराया गया. शपथपत्र में सेविका की अभ्यर्थी सोनी देवी ने अपने पति को तलाक दिया है. तलाक के कागजात में अपनी दो संतानों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें बेटी पिता के पास रहेगी तथा बेटा मां के पास रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन