महिला ने रची थी हत्या की साजिश

Published at :28 Feb 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने रची थी हत्या की साजिश

गोपालगंज : चर्चित छात्र रिशु कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस छात्र की हत्या हुई, उसका भी महिला के साथ अवैध संबंध था. मिंटू देवी के साथ धनंजय शर्मा और रिशु कुमार के बीच अवैध संबंध होने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चर्चित छात्र रिशु कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस छात्र की हत्या हुई, उसका भी महिला के साथ अवैध संबंध था. मिंटू देवी के साथ धनंजय शर्मा और रिशु कुमार के बीच अवैध संबंध होने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. एसपी रविरंजन कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

पुलिस ने मुख्य आरोपित धनंजय शर्मा, उनके भाई रमेश शर्मा, धनंजय की मां सुशीला देवी तथा नागेंद्र सिंह की पत्नी मिंटू देवी को गिरफ्तार करने के बाद कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया. एसपी ने इस हत्याकांड में संलिप्त सभी आरोपितों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द सजा दिलाने की बात कही है. एसपी ने बताया कि हत्याकांड की साजिश महिला ने ही रची थी. साजिश रचने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां शादी में चली गयी थी, ताकि उसपर किसी का शक न हो. रिशु कुमार को धनंजय ने अपने घर पर फोन करके बुलाया था.

मिंटू से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनायी, इसके बाद पीछे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी. इसके बाद घर के पीछे शव को दफनाने के बाद बदबू न आये, इसके लिए चुना का प्रयोग किया था. हत्या के बाद रिशु कुमार के मोबाइल को तोड़ दिया गया था. उसका सिमकार्ड प्रयोग कर पुलिस को चकमा देने का काम किया गया. धनंजय ने जिस सिमकार्ड से मैसेज परिजनों के पास किया था, उसके लिए मोबाइल सासामुसा से खरीदी थी. वारदात में इस्तेमाल सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

के बाद मोबाइल व लाश को लेकर जाने के लिए प्रयोग की गयी बाइक, सीमकार्ड, हत्या में प्रयोग की गयी लकड़ी की पाटी आदि को बरामद कर लिया गया.
अवैध संबंध में की गयी थी रिशु की हत्या, मां-बेटे व भाई ने ठिकाने लगाया था शव
पुलिस ने इनको भेजा जेल
नाम पता
धनंजय शर्मा करमैनी गाजी
सुशीला देवी करमैनी गाजी
रमेश शर्मा करमैनी गाजी
मिंटू देवी करमैनी गाजी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन