सदर हाजत कोर्ट में बंदी के पास पिड़किया में मिला गांजा

Published at :27 Feb 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
सदर हाजत कोर्ट में बंदी के पास पिड़किया में मिला गांजा

गोपालगंज : चनावे मंडल कारा से पेशी के लिए पहुंचे कैदियों ने सोमवार को न्यायालय में गुहार लगायी. कैदियों ने सदर कोर्ट हाजत में शोषण करने का आरोप लगाया. कैदियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के नाम से आवेदन देकर आरोप लगाया कि हाजत में गंदगी है. पेशी के लिए मंडल कारा से आने पर सुबह […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चनावे मंडल कारा से पेशी के लिए पहुंचे कैदियों ने सोमवार को न्यायालय में गुहार लगायी. कैदियों ने सदर कोर्ट हाजत में शोषण करने का आरोप लगाया. कैदियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के नाम से आवेदन देकर आरोप लगाया कि हाजत में गंदगी है. पेशी के लिए मंडल कारा से आने पर सुबह से शाम तक हाजत में ही रहना पड़ता है. ऐसी परिस्थिति में गंदगी के कारण एक पल भी रहना मुश्किल हो जाता है. शौचालय से लेकर बरामदा,हाजत रूम आदि में साफ-सफाई नहीं रहने की शिकायत की. कैदियों ने कहा कि सुबह आने के बाद शाम तक बिना कुछ खाये ही रहना पड़ता है.

सुरक्षाकर्मियों पर पानी, खाने की सामग्री आदि परिजनों से मिलने पर नहीं देने का आरोप लगाया. विरोध करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. सोमवार की दोपहर में कुछ कैदियों ने खाने-पीने की सामग्री नहीं मिलने पर हंगामा भी किया. हालांकि बाद में मामला शांत हो गया. कोर्ट में शिकायत करनेवालों में चंचल कुमार सिंह, गोपाल कुमार, राम प्रवेश, धनजीव तिवारी, ओसिहर गिरि, देवेंद्र यादव, बदरी महतो, सद्दाम हुसैन, सुभाष शर्मा, विनोद तिवारी आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन