हथुआ कॉलेज में 16.65% हुआ मतदान

हथुआ : गोपेश्वर कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सोमवार की शाम संपन्न हो गया. कुल 16.65 प्रतिशत मतदाताओं ने इस बार अपना मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें कुल 3297 में 549 मतदाताओं ने वोट डाले. इसमें सर्वाधिक संख्या छात्राओं की रही. 420 छात्राओं ने पहली बार मतदान किया. वहीं, मात्र 129 छात्र मतदान किये. पर्यवेक्षक […]
हथुआ : गोपेश्वर कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सोमवार की शाम संपन्न हो गया. कुल 16.65 प्रतिशत मतदाताओं ने इस बार अपना मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें कुल 3297 में 549 मतदाताओं ने वोट डाले. इसमें सर्वाधिक संख्या छात्राओं की रही. 420 छात्राओं ने पहली बार मतदान किया. वहीं, मात्र 129 छात्र मतदान किये. पर्यवेक्षक के रूप में राजा सिंह कॉलेज सीवान के प्रो डॉ गोपाल प्रसाद आर्या व कमला राय कॉलेज गोपालगंज के प्रो डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी थे. वहीं, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रो डॉ मनोज कुमार सिंह, प्रो डॉ अरशद मसूद हाशमी, विजय चंद पूर्ति, मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ धर्मनाथ बैठा व संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




