गोपालगंज : करोड़ों का निर्माण, चंद दिनों में पड़ गयी दरार

गोपालगंज : जरा इन तस्वीरों को गौर से देखिए. यह तस्वीर गंडक नदी के तांडव से इलाके को बचाने के लिए कराये जा रहे कार्य की पोल खोल रही है. पहली तस्वीर खरगौली गांव के समीप बनाये जा रहे स्लुइस गेट की है. 15 दिनों पूर्व स्लुइस गेट का निर्माण किया गया था जिसमें दरारें […]
गोपालगंज : जरा इन तस्वीरों को गौर से देखिए. यह तस्वीर गंडक नदी के तांडव से इलाके को बचाने के लिए कराये जा रहे कार्य की पोल खोल रही है. पहली तस्वीर खरगौली गांव के समीप बनाये जा रहे स्लुइस गेट की है. 15 दिनों पूर्व स्लुइस गेट का निर्माण किया गया था जिसमें दरारें उभर आयी हैं. दियारा इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए यूपी के अहिरौलीदान से जादोपुर के मंगलपुर महासेतु तक बनाये जा रहे बांध में खरगौली गांव के समीप बनाये गये स्लुइस गेट में दरारें लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है.
दूसरा तस्वीर इसी बांध पर बनाये जा रहे दूसरे स्लुइस गेट की है जहां लाल बालू में लोकल नदी की बालू मिला कर ढलाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




