इयरफोन से बात कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Published at :09 Feb 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
इयरफोन से बात कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

बरौली (गोपालगंज) : थावे-छपरा रेलखंड पर बरौली थाने के संदली गांव में मानवरहित रेलवे ढाले पर इयरफोन लगाकर बात कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये और ट्रैक पर प्रदर्शन करने लगे. लोगों का कहना था कि कई बार मांग करने […]

विज्ञापन

बरौली (गोपालगंज) : थावे-छपरा रेलखंड पर बरौली थाने के संदली गांव में मानवरहित रेलवे ढाले पर इयरफोन लगाकर बात कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये और ट्रैक पर प्रदर्शन करने लगे. लोगों का कहना था कि कई बार मांग करने के बाद भी यहां फाटक नहीं लगाया गया है. इसकी सूचना पर पहुंची बरौली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया. बिना पोस्टमार्टम कराये गांव के लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गये.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरौली थाने के संदली गांव के भोला यादव का पुत्र प्रिंस यादव (18 वर्ष) सुबह आठ बजे अपने घर के सामने मानवरहित रेलवे ढाले पर बैठकर फोन से बात कर रहा था. इतने में छपरा से थावे जा रही ट्रेन पहुंच गयी. ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाया. कुछ लोग चिल्लाये भी, लेकिन इयरफोन लगाने के चलते वह सुन नहीं पाया. अचानक ट्रेन को देख कर भागने की

इयरफोन से बात…
कोशिश की, तब तक ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह बरौली हाईस्कूल में मैट्रिक का छात्र था. 21 फरवरी से उसे परीक्षा में शामिल होना था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन