वेलेंटाइन वीक के पहले दिन लाल गुलाब से किया इजहार

Published at :08 Feb 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन लाल गुलाब से किया इजहार

लाल गुलाब खरीदने के लिए रही भीड़ प्रेमी युवाओं ने खास अंदाज में मनाया रोज डे गोपालगंज : आखिर वह वक्त आ गया, जिसका युवाओं को इंतजार था. वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर बुधवार को युवाओं ने सुर्ख लाल गुलाब को देकर प्यार का इजहार किया. सुर्ख लाल गुलाब को शायरों ने […]

विज्ञापन

लाल गुलाब खरीदने के लिए रही भीड़

प्रेमी युवाओं ने खास अंदाज में मनाया रोज डे
गोपालगंज : आखिर वह वक्त आ गया, जिसका युवाओं को इंतजार था. वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर बुधवार को युवाओं ने सुर्ख लाल गुलाब को देकर प्यार का इजहार किया. सुर्ख लाल गुलाब को शायरों ने प्रेम के इजहार का सबसे असरदार माध्यम माना है. शायद इसलिए उन्होंने अपनी शायरी में इसे खास जगह दी है. प्रेमी भी अपनी मुहब्बत को बयां करने के लिए इसे ही चुनते हैं. मुहब्बत करने वालों के वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है. बाजार में इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी थी सिंगल रोज से लेकर बंच ऑफ रोजेज के ऑर्डर बुक हो चुके थे. सुबह से ही गुलाब के दुकानों पर भीड़ रही. तीन लाख से अधिक के गुलाब का कारोबार हुआ.
दोस्तों के साथ मनाया रोज डे : अक्सर कहा जाता है कि वेलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं का त्योहार है. लेकिन कुछ युवा इससे इतर भी सोचते हैं. उनके लिए वेलेंटाइन डे अपने खास को प्यार जताने का जरिया है, इसमें उनके परिवार के साथ बचपन के बेस्ट फ्रेंड तक शामिल हैं. छात्र सुधीर ने बताया कि इस वेलेंटाइन वीक को वह अपने दोस्तों के साथ बितायेंगे. रोज डे पर उन्हें गुलाब भी दिया है.
प्रपोज डे आज
गुरुवार को इस बार प्रपोज डे प्रेमी युवा मनायेंगे. इस दिन लड़का या लड़की जिसे चाहते हैं, उसे प्रपोज करते हैं. इसके लिए बाजार में गिफ्ट आइटम खरीदने के लिए भीड़ देखी गयी. बाजार में आशिक प्रेमियों की चहलकदमी देखी गयी. उनके लिए यह खास मौका रहा जिनकी शादी इसी वर्ष हुई है. अपने प्रेमी को गिफ्ट देने के लिए बाजार का रुख किया.
एक नजर में बाजार में गिफ्ट की रेट
गिफ्टमूल्य (रुपये में)
कपल मग390- 800
हार्टशेप फेम399- 1200
बोतल विश कोटेशन110-2000
म्यूजिकल कार्ड1199-1999
कपल शो पीस299-1999
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन