सासामुसा चीनी मिल के चालू होने के आसार खत्म!

सासामुसा : सासामुसा के लिए 20 दिसंबर की रात जिले के लिए काला इतिहास साबित हुआ. अब चीनी मिल के चालू होने के आसार खत्म होने लगे हैं. चीनी मिल के प्रबंध निदेशक महमूद अली की ओर से किसानों के बीच बांटी जा रही पर्ची के पीछे का सच कुछ और ही है. चीनी मिल […]
सासामुसा : सासामुसा के लिए 20 दिसंबर की रात जिले के लिए काला इतिहास साबित हुआ. अब चीनी मिल के चालू होने के आसार खत्म होने लगे हैं. चीनी मिल के प्रबंध निदेशक महमूद अली की ओर से किसानों के बीच बांटी जा रही पर्ची के पीछे का सच कुछ और ही है. चीनी मिल के मालिक को किसान फैक्टरी बंद होने का जिम्मेदार न मान बैठें, इसके लिए यह पर्ची बांटी जा रही. फैक्टरी को चलाने में घाटा था. मालिकों से जुड़े करीबी सूत्रों का मानना है कि चीनी मिल में हुए उपद्रव की घटना से मालिक काफी आहत में हैं. मिल चलाने की उम्मीद अब नहीं है. सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2015 में ही चीनी मिल को बंद करने का निर्णय मिल के अधिकारियों ने लिया था.
सरकार की ओर से पहल किये जाने के बाद चीनी मिल की सत्र को चालू किया गया था. इस बार हादसे के बाद मिल मालिक की तरफ से एक पत्र गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को लिखा गया था. सरकार ने मांग को लेकर चुपी साध ली. सरकार मांग को मनेगी, तभी मिल को चालू करने के प्रति मालिक की तरफ से पहल हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




