हाइवे को जाम करने का निर्णय

Published at :16 Jan 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवे को जाम करने का निर्णय

छठे दिन किसानों के साथ धरना पर बैठे रहे मिल के मजदूर सासामुसा : सासामुसा चीनी मिल चालू कराने का संकल्प के साथ सत्याग्रह पर बैठे किसान और चीनी मिल मजदूरों का समर्थन सोमवार को अहिंसा सेना के तरफ से दिया गया. अहिंसा सेना के राष्ट्रीय संयोजक राम कुमार मांझी के शामिल होने से आंदोलन […]

विज्ञापन

छठे दिन किसानों के साथ धरना पर बैठे रहे मिल के मजदूर

सासामुसा : सासामुसा चीनी मिल चालू कराने का संकल्प के साथ सत्याग्रह पर बैठे किसान और चीनी मिल मजदूरों का समर्थन सोमवार को अहिंसा सेना के तरफ से दिया गया. अहिंसा सेना के राष्ट्रीय संयोजक राम कुमार मांझी के शामिल होने से आंदोलन और तेज हो गया है.
उधर, सत्याग्रहियों ने निर्णय लिया कि 19 जनवरी को आंदोलन का रुख बदलते हुए हाइवे को जाम करेंगे. हाइवे पर बैठ कर उपवास रखेंगे. छह दिन बीत गये चीनी मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं किया गया है.
किसानों ने चीनी मिल के बंद होने से किसानों और मजदूरों के दर्द पर खुब गरजे. रामकुमार मांझी ने कहा कि किसानों के दर्द पर आरंभ सत्याग्रह आंदोलन का नोटिस भी प्रशासन और चीनी मिल प्रबंधन का नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. किसानों ने कहा कि चक्का जाम जैसे आंदोलन के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा. चीनी मिल हादसे में मजदूरों ने अपने नौ साथियों को खो दिया. तीन साथी अस्पतालों में मौत से जूझ रहे हैं. सत्याग्रह का नेतृत्व दियारा संघर्ष समिति के संयोजक अनिल मांझी, राजद नेता अरुण सिंह, उमेश यादव, नंद किशोर नंदू, राजबलम कुशवाहा, राजेश देहाती आदि ने किया. मौके पर प्रिंस सिंह, रोशन साह, गुड्डु सिंह, ब्रजेश मिश्रा, नरेश चौधरी, चीनी मिल मजदूर अर्जुन यादव, सुनरदेव चौधरी, सत्येंद्र यादव, हरेंद्र यादव, ज्ञानचंद्र प्रसाद, मुखिया वीरबल बैठा, जिला पार्षद लालबाबू साह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन