ठंड में छत पर चल रहा पंजाब नेशनल बैंक

Published at :11 Jan 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड में छत पर चल रहा पंजाब नेशनल बैंक

गोपालगंज : शहर के चंद्रगोखुल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा की यह तस्वीर बुधवार की है. कड़ाके के इस ठंड में बैंक का कामकाज इन दिनों छत पर चल रहा है. बुजुर्गों का लाइफ सर्टिफिकेट बन रहा है. इसलिए बैंक में जगह के अनुरूप अधिक भीड़ हो रही है. भीड़ से बचने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के चंद्रगोखुल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा की यह तस्वीर बुधवार की है. कड़ाके के इस ठंड में बैंक का कामकाज इन दिनों छत पर चल रहा है. बुजुर्गों का लाइफ सर्टिफिकेट बन रहा है. इसलिए बैंक में जगह के अनुरूप अधिक भीड़ हो रही है. भीड़ से बचने के लिए बैंक ने छत पर ही पूरा सिस्टम लगा रखा है. इससे ठंड में बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. हाल में हुए सासामुसा पीएनबी बैंक में डकैती को देखते हुए सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. इस संबंध में ब्रांच मैनेजर से बात करने की कोशिश की गयी. लेकिन उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन