नितिन हत्याकांड : पुलिस को चार पर शक, हुई पहचान

गोपालगंज : शहर के मानिकपुर में पहली जनवरी को हुई नितिन की हत्या के मामले में पुलिस को चार लोगों पर शक है. वारदात के बाद में सभी आरोपित फरार हैं. हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस आरोपितों की पहचान कर लेने का दावा कर रही है. पुलिस को हत्याकांड से जुड़े सीसीटीपी फुटेज के […]
गोपालगंज : शहर के मानिकपुर में पहली जनवरी को हुई नितिन की हत्या के मामले में पुलिस को चार लोगों पर शक है. वारदात के बाद में सभी आरोपित फरार हैं. हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस आरोपितों की पहचान कर लेने का दावा कर रही है. पुलिस को हत्याकांड से जुड़े सीसीटीपी फुटेज के अलावा आरोपितों के कई और साक्ष्य भी मिले हैं.
जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो नितिन की हत्या के बाद से ही मानिकपुर गांव के उसके साथी भी फरार हैं. नितिन की हत्या किस कारणों से हुई, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है. बहरहाल वारदात के बाद से परिजन बेसूद हैं. पीड़ित परिजनों ने नितिन के हत्या में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने भी परिजनों को जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लेने तथा वारदात में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




