सड़काें पर सन्नाटा, घरों में दुबके लोग

Published at :04 Jan 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
सड़काें पर सन्नाटा, घरों में दुबके लोग

गोपालगंज : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से शहर और गांव ठिठुर गया. हाड़ कंपकपाने वाली ऐसी सर्दी पड़ी कि लोगों को अलाव से भी राहत नहीं मिल रही है. सर्द हवा से सड़कों पर सन्नाटा छा गया है. शाम होते ही गलन बढ़ जाती है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से शहर और गांव ठिठुर गया. हाड़ कंपकपाने वाली ऐसी सर्दी पड़ी कि लोगों को अलाव से भी राहत नहीं मिल रही है. सर्द हवा से सड़कों पर सन्नाटा छा गया है. शाम होते ही गलन बढ़ जाती है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं. वहीं, शाम ढलते ही कोहरा छाना शुरू हो जाता है. बुधवार को भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए. बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. सर्द हवा के आगे लोगों की बेबसी साफ नजर आ रही है.

बुधवार की दोपहर के तापमान ने पिछले एक दशक का रिकार्ड को तोड़ दिया. बर्फीली हवा पूरे दिन 19.5 कमी के रफ्तार से पश्चिमी- उतर से चलती रही. 2008 में 29 दिसंबर को 19 किमी के रफ्तार से हवा चल रही थी. इसके कारण दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 7.9 से 2.2 डिग्री गिरकर 5.8 डिग्री पर आ गया. जो सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री तथा न्यूनतम सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

अलाव की व्यवस्था भी नहीं : थावे, गोपालगंज, हथुआ रेलवे स्टेशनों के अलावा बस स्टैंडों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्री पूरे दिन कांपते रहे. ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों पर हवा भारी पड़ी. शाम ढलते-ढलते ठंड और बढ़ गयी. देर रात तक गलन भरी ठंड बढ़ने से स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
साइबेरियन हवा के पहुंचने से बढ़ी ठंड : विशेषज्ञ डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि आसमान में बादल छाने की वजह ऊपर चक्रवातीय हवा के क्षेत्र का बना रहना है. इसके अलावा पश्चिमोत्तर भारत के ऊपरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. पिछले 10 वर्षों के बाद साइबेरियन हवा को देश में प्रवेश करने का अवसर मिल रहा है. यही वजह है कि गलन बढ़ गयी है.
ठंड बढ़ने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. अभी तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना है.
ऐसे गिरा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर 23.6 11.7
30 दिसंबर 22.4 10.3
31 दिसंबर 20.3 9.6
01 जनवरी 18.2 9.7
02 जनवरी 14.9 7.9
03 जनवरी 14.6 5.8
अगले पांच दिनों के संभावित तापमान
4 जनवरी 14.6 5.2
5 जनवरी 15.0 4.9
6 जनवरी 14.1 5.0
7 जनवरी 14.6 4.6
8 जनवरी 15.8 5.9
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन