बैंक एकाउंट की जांच में जुटा एनआईए
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

एजेंट िगरफ्तारी मामला . पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में था नईम पूछताछ के लिए 10 दिनों के रिमांड पर है अब्दुल नईम गोपालगंज : वाराणसी से लश्कर-ए-तैयबा के गिरफ्तार नईम पाकिस्तान स्थित आकाओं के साथ लगातार संपर्क में था. पाकिस्तान से लश्क-ए -तैयबा का कमांडर अमजद उर्फ रेहान से निर्देश लेता था. यही […]
विज्ञापन
एजेंट िगरफ्तारी मामला . पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में था नईम
पूछताछ के लिए 10 दिनों के रिमांड पर है अब्दुल नईम
गोपालगंज : वाराणसी से लश्कर-ए-तैयबा के गिरफ्तार नईम पाकिस्तान स्थित आकाओं के साथ लगातार संपर्क में था. पाकिस्तान से लश्क-ए -तैयबा का कमांडर अमजद उर्फ रेहान से निर्देश लेता था. यही नहीं, लश्कर के इशारे पर उसे यूएई से पैसे भी भेजे जा रहे थे. विदेश से आने पैसा से अपना नेटवर्क पं बंगाल, बिहार, यूपी तथा दिल्ली में तैयार किया है. गोपालगंज से एनएसयूआई के बेदार वख्त उर्फ धन्नु राजा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब बिहार के नेटवर्क को पिछले छह दिनों से खंगाल रही है.
एनआईए की सूत्रों ने बताया कि नईम भारत में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा था. 2014 में पुलिस हिरासत से भागे इस आतंकी को एनआइए और उत्तर प्रदेश एटीएस के संयुक्त प्रयास से पकड़ा गया था. लश्कर ए तैयबा के इशारे पर नईम बनारस में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा था. इसके साथ ही उसके पास से कई सामरिक और आर्थिक महत्व के स्थानों की रेकी के वीडियो भी मिले हैं. उसके पास से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों के नक्शे और वीडियो मिले हैं.
नईम के मददगारों की कुंडली खंगाल रही एनआईए : आतंकी शेख अब्दुल नईम के मददगारों की कुंडली खंगालने में एनआईए की टीम जुटी हुई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि देश के भीतर उसे कौन-कौन मदद कर रहा था. एनआइए ने दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत में पेश करने के बाद नईम को 10 दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इस पूछताछ में न सिर्फ यूपी बल्कि बिहार और बंगाल में भी इसके जड़ मजबूत होने की पुख्ता जानकारी मिले है. जाहिर है आने वाले दिनों में नईम से जुड़े अन्य आतंकियों व उसके समर्थकों की गिरफ्तारी हो सकती है. पूछताछ के साथ उसके नेटवर्क को भी सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही है. एनआईए से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नईम के मोबाइल फोन और बैंक एकाउंट की जांच की जा रही है, जो गिरफ्तारी के समय उसके पास से मिली थी.
पं बंगाल में गिरफ्तार हुआ था नईम : एनआइए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकी शेख अब्दुल नईम महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहनेवाला है. वह सबसे पहले 2007 में पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया था. उस समय वह दो पाकिस्तानी और एक कश्मीर आतंकी के साथ बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसा था. इसके साथ ही उसका नाम महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पकड़े गये हथियारों के जखीरे से भी जुड़ा था. 2014 में जब उसे पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र के मकोका अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था, वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.
धन्नु राजा को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश
लश्कर-ए-तैयबा के शेख अब्दुल नईम से जुड़े रिश्तों में गिरफ्तार गोपालगंज के बेदार वख्त उर्फ धन्नु राजा को एनआईए ने पटियाला हाउस स्पेशल कोर्ट में पेश किया. धन्नु के बयान को कोर्ट में दर्ज कराने के बाद पूछताछ के लिए एनआईए के आग्रह पर उसे पुन: रिमांड पर दिया गया है. अब्दुल नईम के साथ धन्नु राजा से भी लगातार क्रॉस पूछताछ की जा रही है. धन्नु कैसे शेख अब्दुल नईम से जुड़ा इसका खुलासा फिलहाल एनआईए ने करने से इन्कार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




