व्यवसायी के बैंक अकाउंट को खंगाल रही पुलिस

Published at :02 Dec 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी के बैंक अकाउंट को खंगाल रही पुलिस

हत्या के बाद कार में हस्ताक्षर के साथ मिला ब्लैंक चेक घटनास्थल से जमीन का डीडी किया गया बरामद संपत्ति विवाद से भी जोड़कर हत्या की जांच कर रही पुलिस गोपालगंज : चर्चित मार्बल व्यवसायी रवि प्रकाश उर्फ शिपू की हत्या में पुलिस ने हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक चेक और जमीन का डीड बरामद किया है. […]

विज्ञापन

हत्या के बाद कार में हस्ताक्षर के साथ मिला ब्लैंक चेक

घटनास्थल से जमीन का डीडी किया गया बरामद
संपत्ति विवाद से भी जोड़कर हत्या की जांच कर रही पुलिस
गोपालगंज : चर्चित मार्बल व्यवसायी रवि प्रकाश उर्फ शिपू की हत्या में पुलिस ने हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक चेक और जमीन का डीड बरामद किया है. वारदात के बाद कार में संपत्ति से जुड़े कागजात मिलने के बाद पुलिस और परिजनों के भी होश उड़ गये हैं. परिजनों ने संपत्ति व पैसे के लेनदेन की आशंका भी जतायी है.
वारदात की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की मानें, तो शराब पार्टी के दौरान लेनदेन को लेकर भी विवाद हुआ था. हालांकि इसका पुख्ता प्रमाण नहीं मिल रहा है. वारदात से पहले जमीन का डीड और चेकबुक लेकर मार्बल व्यवसायी शिपू पेट्रोल पंप पर क्या करने गया था, शिपू को फोन करके किसने बुलाया था, मोबाइल पर अंतिम कॉल किसका था,
पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है. उधर, पुलिस की एक टीम ने शिपू के बैंक अकाउंट समेत अन्य कागजात को जब्त करने के बाद जांच शुरू कर दी है. शिपू के खाते को लॉक करने के लिए परिजनों ने पुलिस से गुहार लगायी है, क्योंकि वारदात के बाद पुलिस के हाथ लगे सभी चेकबुक ब्लैंक, पर हस्ताक्षरयुक्त थे. चेकबुक से कोई भी व्यक्ति आसानी से रुपये की निकासी कर सकता है.
पुलिस ने बैंक अकाउंट को भी साक्ष्य की महत्वपूर्ण कड़ी मानकर जांच शुरू की है. संपत्ति और पैसे के लेनदेन के विवाद को जोड़कर भी पुलिस वारदात की जांच कर रही है. इससे पुिलस को सफलता मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन