ड्यूटी के दौरान सोने पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा गया नोटिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Nov 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर का चैंबर बदला, दी गयी आखिरी चेतावनी सिविल सर्जन ने कहा-मरीज ही अस्पताल नहीं आयेंगे, तो डॉक्टर किस काम का गोपालगंज : आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. अस्पताल प्रशासन ने माना कि इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सोते हैं. इसलिए उनका चैंबर ही बदला जायेगा. डॉक्टर […]
विज्ञापन
कार्रवाई. इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर का चैंबर बदला, दी गयी आखिरी चेतावनी
सिविल सर्जन ने कहा-मरीज ही अस्पताल नहीं आयेंगे, तो डॉक्टर किस काम का
गोपालगंज : आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. अस्पताल प्रशासन ने माना कि इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सोते हैं. इसलिए उनका चैंबर ही बदला जायेगा. डॉक्टर का जहां चैंबर और सोने वाला रूम था, वहां मरीज और उनके अटेंडेंट के लिए कक्ष बनाया जायेगा. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर का चैंबर शल्य कक्ष के बाहर प्लास्टर कक्ष में बनेगा. सिविल सर्जन ने इसके लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल उपाधीक्षक को डॉक्टर का चेंबर बदलने का निर्देश दिया है.
‘प्रभात खबर’ ने सदर अस्पताल में मरीजों की इलाज पर इमरजेंसी, ओपीडी व लेबर का लाइव खबर प्रकाशित किया था. खबर छपने के बाद सिविल सर्जन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सीएस ने कहा कि ड्यूटी से गायब डॉक्टर व कर्मियों से स्पष्टीकरण कर कार्रवाई की जा रही है.
रात में सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण : सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार चौधरी ने ‘प्रभात खबर’ में समाचार छपने के बाद रात में इमरजेंसी का जायजा लिया. इमरजेंसी का निरीक्षण करने के बाद मरीजों से ईलाज की जानकारी ली. निरीक्षण के बाद उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




