विदेश से आनेवाली कॉल को बनाया जाता था लोकल

गोपालगंज : देश की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए बैकुंठपुर के दो भाइयों ने पटना में बैठ कर अपना साम्राज्य चला रहे थे. विदेश से आने वाले हर कॉल को लोकल कॉल बनाकर लोगों से बात कराने का काला कारोबार चलाया जा रहा था. पटना पुलिस ने इसका खुलासा जब किया, तो बैकुंठपुर के लोग […]
गोपालगंज : देश की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए बैकुंठपुर के दो भाइयों ने पटना में बैठ कर अपना साम्राज्य चला रहे थे. विदेश से आने वाले हर कॉल को लोकल कॉल बनाकर लोगों से बात कराने का काला कारोबार चलाया जा रहा था. पटना पुलिस ने इसका खुलासा जब किया, तो बैकुंठपुर के लोग सकते में आ गये. दोनों भाइयों के काले कारनामों से लोग अनजान थे.
उधर सुरक्षा एजेंसियों ने भी दोनो भाइयों की कुंडली बनाने के लिए बैकुंठपुर पहुंच कर उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. खुफिया एजेसियां सीवन और गोपालगंज के उन लोगों की तलाश में जुटी है जो इनके संपर्क में है. विदेशों से आने वाली कॉल क्यों और किसके लिए डॉयवर्ट किया जा रहा था. सुरक्षा एजेसियों की माने तो इनका संबंध देशद्रोही ताकतों से है कि नही अभी इसकी जांच चल रही है. जांच के बाद कुछ और स्पष्ट बातें सामने आने की बात कही जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




