पिता की शराब की लत से नहीं आयी बेटी की बरात

Published at :25 Nov 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
पिता की शराब की लत से नहीं आयी बेटी की बरात

मीरगंज : पिता के शराब की लत ने उसकी बेटी के सपनों को तोड़ दिया और तिलक होने के बाद उसके घर बेटी की बरात नहीं आयी. तिलक के दिन ही नशे में धुत लड़की के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद तिलक चढ़ने के बावजूद लड़के ने शराबी के घर में […]

विज्ञापन

मीरगंज : पिता के शराब की लत ने उसकी बेटी के सपनों को तोड़ दिया और तिलक होने के बाद उसके घर बेटी की बरात नहीं आयी. तिलक के दिन ही नशे में धुत लड़की के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद तिलक चढ़ने के बावजूद लड़के ने शराबी के घर में शादी करने से इन्कार कर दिया. लड़की के गांव में लोग इंतजार करते रहे,

लेकिन बरात नहीं पहुंची. बताया गया कि सोनगढ़वा के साहेबगंज डेरवा के हीरालाल यादव के पुत्र वरुण कुमार यादव की शादी देवरिया जिले के बंतूल के मिश्रौली गुनी टोला के चंद्रमा यादव की पुत्री इंदु कुमारी से तय हुई थी. तिलक व विवाह की तिथि क्रमश: 19 व 23 नवंबर को सुनिश्चित थी. कार्ड बंट गये. बीते 19 नवंबर को तिलक समारोह भी हो गया, लेकिन शादी नहीं हो सकी. क्योंकि, तिलक के दिन जब लड़की के पिता चंद्रमा यादव तिलक चढ़ाने जा रहे थे

तो उसी दौरान नशे की हालत में मीरगंज पुलिस ने एकडंगा मोड़ से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ससुर के जेल जाने की खबर से भड़के वरुण ने शराबी के यहां शादी करने से इन्कार कर दिया और कहा कि किसी भी हाल में शादी नहीं करूंगा. वहीं, लड़के वरुण के पिता हीरालाल यादव ने बताया कि उनका बेटा वरुण साहेबगंज डेरवा में दवा का व्यवसाय करता है. ससुर के शराब पीने के कारण उसने शादी से इन्कार कर दिया. उधर, इस मामले में वधू पक्ष द्वारा दहेज के लिए शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया जा रहा है.

तिलक के दिन ही नशे में धुत लड़की का पिता हुआ था गिरफ्तार
लड़के ने कहा- शराबी के घर में किसी हाल में नहीं करूंगा शादी
वधू पक्ष ने लगाया दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन