सात जन्मों का होना था साथ पर बिगड़ गयी बात

Published at :25 Nov 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
सात जन्मों का होना था साथ पर बिगड़ गयी बात

फलदान के बाद भिड़े वर और वधू पक्ष पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब मुक्त बिहार और दहेजमुक्त बिहार के सपना साकार करने में दो होने वाले समधी आपस में भिड़ गये. लड़की पक्ष दहेज मांगने का आरोप लगा रहे, लड़का पक्ष शराब के नशे में फलदान में आने की बात कह रहे […]

विज्ञापन

फलदान के बाद भिड़े वर और वधू पक्ष

पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब मुक्त बिहार और दहेजमुक्त बिहार के सपना साकार करने में दो होने वाले समधी आपस में भिड़ गये. लड़की पक्ष दहेज मांगने का आरोप लगा रहे, लड़का पक्ष शराब के नशे में फलदान में आने की बात कह रहे थे. इस कारण तिलक फलदान होने के बाद शादी टूट गयी. खुशी का माहौल पलभर में उदास हो गया. बात इतनी बिगड़ गयी कि पुलिस बुलाना पड़ा, लड़की पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख की मांग करने का आरोप लगा रहे थे,
वहीं लड़का पक्ष के लोग शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने का आरोप लड़की पक्ष के ओर से आये लोगों पर लगा रहे थे. लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे के आरोप को नकार रहे हैं. मामला बेलसर ओपी के मानपुरा गांव का है. घटना गुरुवार की देर रात की बतायी जा रही है. गुरुवार की रात लड़की पक्ष के लोगों तिलक फलदान लेकर मानपुरा वर पक्ष के घर पहुंचे.
तिलक फलदान की रस्म पूरी होने के बाद सभी मेहमान खाना शुरू हुआ है. उसके बाद धानबत्ति की रस्म के लिए लड़की पक्ष ने कहा. गुरुवार के दिन लड़का पक्ष के लिए मान था. इसकी विवशता बताते हुए लड़के वाले ने इस रस्म को बाद में करने की बात कही, लड़की पक्ष के लोग इस बात पर भड़क गये.. मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी. लड़की पक्ष ने उपहार स्वरूप अपने साथ लाये समान वापस ले गए. आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नही होने पर शादी ठुकरा दी गयी. समाचार प्रेषण तक दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास जारी था.
बोले ओपी अध्यक्ष
लड़का पक्ष वाले के तरफ से बताया गया कि लड़की पक्ष से आये पांच-छह लोग नशे में हुड़दंग मचा रहे थे. वहीं शादी दुटने की वजह लड़की वाले दहेज की मांग बता रहे थे . रणधीर कुमार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन