मायके आयी महिला की सड़क हादसे में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Nov 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव के पास हुआ हादसा गोपालगंज : मांझा थाने के भोजपुरवां गांव के समीप बुधवार की देर शाम अनियंत्रित वाहन ने महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका इसी थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव के बालेश्वर राम की पत्नी पासपति देवी थी. […]
विज्ञापन
मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव के पास हुआ हादसा
गोपालगंज : मांझा थाने के भोजपुरवां गांव के समीप बुधवार की देर शाम अनियंत्रित वाहन ने महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका इसी थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव के बालेश्वर राम की पत्नी पासपति देवी थी. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पासपति देवी अपने मायके आयी थी. शाम को खेत से साग लेकर घर जा रही थी. इसी बीच रास्ते में काली स्थान के पास एनएच 28 पर अज्ञात वाहन ने कुचला दिया. आसपास के लोग पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था. स्थानीय लोगों की सूचना पर मांघ थानाध्यक्ष राजरुप राय ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




