एक -दूसरे से लिपटे पड़े थे शव

Published at :22 Nov 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
एक -दूसरे से लिपटे  पड़े थे शव

भोरे : ऑर्केस्ट्रा की कलाकार संपा मांझी व देव सुंदर मांझी जो आपस में पति पत्नी थे. दोनों आर्केस्ट्रा में ही काम करते थे. सोमवार को जुलुस जब परतिया टोला से चल कर रावा रक्सा गांव की तरफ जाने लगा, उस वक्त पत्नी संपा मांझी ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली पर बने स्टेज पर डांस […]

विज्ञापन

भोरे : ऑर्केस्ट्रा की कलाकार संपा मांझी व देव सुंदर मांझी जो आपस में पति पत्नी थे. दोनों आर्केस्ट्रा में ही काम करते थे. सोमवार को जुलुस जब परतिया टोला से चल कर रावा रक्सा गांव की तरफ जाने लगा, उस वक्त पत्नी संपा मांझी ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली पर बने स्टेज पर डांस कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जैसे ही ट्रॉली में हाईटेंशन तार का करेंट प्रवाहित हुआ. और संपा के पति देव सुंदर को भी अपन चपेट में ले लिया. डांस कर रही संपा अभी कुछ समझ पाती,

तब तक उसका पति देव सुंदर करेंट की चपेट में आकर बदहवास होकर ट्रॉली से नीचे गिरने लगा. यह दृश्य देख संपा अपना आपा खो बैठी और तुरंत ही उसने बचाने की नीयत अपने को अपने आगोश में ले लिया, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था. देवसुंदर के शरीर में प्रवाहित हो रहा करेंट संपा को भी अपनी चपेट में ले लिया और दोनों ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया. नीचे दोनों का शव एक दूसरे लिपटा हुआ पड़ा था.

मृतकों में पति पत्नी भीं शामिल
पीड़िया को लेकर परतिया टोला एवं विश्रामपुर गांव से जुलुस निकलकर कल्याणपुर के अकटहां पोखरा पर जाने वाला था. जिसमें परतिया टोला के लोगों ने सीवान जिले के नौतन थाना के बंका मोड़ स्थित झंकार आर्केस्ट्रा को बुलाया था. जिसमें चार नर्तकियों के साथ अन्य कलाकार भी शामिल हुए थे. जुलुस जब निकला तो, रावा रक्षा गांव के चंवर में ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी. इस घटना में कल्याणपुर गांव के परतिया टोला के जीतन यादव, लक्ष्मीपुर के रवि पाल सहित आर्केस्ट्रा में शामिल पि›म बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के ब्रजावलबापुर थाना के मोयना गांव के खोखन प्रमाणिक, उसी गांव की संता मांझी, पूर्वी मेदिनीपुर जिले के सुता हाता के देव सुंदर मांझी की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि, पि›मी मेदिनीपुर जिले के सारना थाना की सरस्वती मंडल बुरी तरह घायल हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन