जुलूस में आया ऑर्केस्ट्रा, तो थानेदार जिम्मेदार

Published at :22 Nov 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
जुलूस में आया ऑर्केस्ट्रा, तो थानेदार जिम्मेदार

गोपालगंज : मेला, जुलूस व अखाड़े में ऑर्केस्ट्रा, डीजे व नर्तकियों के नृत्य पर प्रशासन ने पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है. इसके बावजूद जिले में विभिन्न जगहों पर मेला, जुलूस व महावीरी अखाड़े में ऑर्केस्ट्रा में डीजे बजाकर नर्तकियों का नृत्य कराया जा रहा है. इस दौरान मारपीट व दुर्घटनाएं हो रही हैं. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मेला, जुलूस व अखाड़े में ऑर्केस्ट्रा, डीजे व नर्तकियों के नृत्य पर प्रशासन ने पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है. इसके बावजूद जिले में विभिन्न जगहों पर मेला, जुलूस व महावीरी अखाड़े में ऑर्केस्ट्रा में डीजे बजाकर नर्तकियों का नृत्य कराया जा रहा है. इस दौरान मारपीट व दुर्घटनाएं हो रही हैं. सोमवार को पीड़िया जुलूस में ऑर्केस्ट्रा के दौरान छह लोगों की मौत होने के मामले को जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है

कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मेला, जुलूस व महावीरी अखाड़े में ऑर्केस्ट्रा के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध सुनिश्चित करें. ऐसा होने पर ऑर्केस्ट्रा के संचालकों व जुलूस के लाइसेंसधारियों पर प्राथमिकी तो होगी ही साथ ही संबंधित थानेदार पर भी उचित कार्रवाई नहीं करने को लेकर बख्शा नहीं जायेगा. इसके अतिरिक्त डीएम ने दोनों अनुमंडलों के एसडीओ को भी उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मेला,जुलूस व अखाड़ा के समय सजग रहने का निर्देश दिया है.

तीन शवों की नहीं हुई पहचान : पुलिस का कहना है कि जिन शवों की पहचान नहीं हुई है उन्हें 72 घंटे तक रखा जायेगा. पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद शव को दफना दिया जायेगा. मृतकों की तस्वीर और घटनास्थल से पहचान के लिए मिले साक्ष्य को पुलिस जमा कर लिया है. हालांकि, भोरे पुलिस का कहना है कि मृतका का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है, जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन