छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने किया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

अब तक नहीं मिली पिछले साल की छात्रवृत्ति बैकुंठपुर : प्रखंड के अपग्रेड मिडिल स्कूल, खैरा आजम में सोमवार को छात्रवृत्ति की राशि के लिए छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति योजना से संबंधित स्कूल का अकाउंट गोपालगंज के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खुला है. लेकिन, […]
विज्ञापन
अब तक नहीं मिली पिछले साल की छात्रवृत्ति
बैकुंठपुर : प्रखंड के अपग्रेड मिडिल स्कूल, खैरा आजम में सोमवार को छात्रवृत्ति की राशि के लिए छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति योजना से संबंधित स्कूल का अकाउंट गोपालगंज के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खुला है. लेकिन, बैंक ने छात्र-छात्राओं के खाते में रुपये ट्रांसफर नहीं किये हैं.
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनके अकाउंट में राशि नहीं आयी तो स्कूल के समीप स्टेट हाइवे-90 जाम करेंगे. हालांकि, हेडमास्टर चंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि बैंक ने बच्चों के खाते में राशि का स्थानांतरण नहीं किया है. आठ माह पहले ही चेक जमा कर दिया गया है. मौके पर शंभू कुमार, रंगलाल, शैलेंद्र, राजू, अभिषेक, सिद्धार्थ, जयराम, अनु, रिंकू, ममता, संध्या, निधि, संजना, प्रियंका, पुष्पा, सुंदर बाला व नेहा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




