गोपालगंज में करेंट से नर्तकियों समेत छह मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

हाइटेंशन तार की चपेट में आयी जुलूस की ट्रॉली ट्रैक्टर पर हो रहा था ऑर्केस्ट्रा, 12 लापता भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर टोला रावा रक्ता में सोमवार की शाम पीड़िया के जुलूस के दौरान करेंट से दो नर्तकियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी. इनमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत […]
विज्ञापन
हाइटेंशन तार की चपेट में आयी जुलूस की ट्रॉली
ट्रैक्टर पर हो रहा था ऑर्केस्ट्रा, 12 लापता
भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर टोला रावा रक्ता में सोमवार की शाम पीड़िया के जुलूस के दौरान करेंट से दो नर्तकियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी. इनमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक नर्तकी ने सदर अस्पताल में
गोपालगंज में करेंट
इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में दो की पहचान हो चुकी है, जबकि चार अन्य की पहचान नहीं हो पायी है. इसके साथ ही 12 लोग लापता हैं.
पुलिस ने बताया कि हुस्सेपुर टोला रावा रक्ता होकर अकटहा पोखरा के पास जुलूस जा रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर से लगी ट्राली पर नर्तकियों का डांस हो रहा था. रावा रक्ता से जुलूस आगे जैसे ही बढ़ा कि पहले से झुके हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर में करेंट दौड़ गया. इससे ट्रैक्टर से लगी ट्राली पर सवार सभी लोग झुलस गये. करीब 18 लोग ट्रैक्टर पर सवार थे, जिनमें छह लोगों का सुराग मिला है, जबकि अन्य लोगों का कोई अता-पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर प्रतिमा टोला निवासी
गोपालगंज में करेंट…
स्व रामायण यादव के पुत्र (35 वर्ष) जीतन यादव और इसी गांव के सुशील पाल के पुत्र (22 वर्ष) रवि पाल के रूप में की गयी है. दोनों आॅर्केस्ट्रा देखने मेले में पहुंचे थे. वहीं, नर्तकी और अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. भोरे थाने की पुलिस देर शाम तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कर सकी थी. शवों को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




