विस्कोमान किसानों को सरकारी रेट पर देगा खाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

किसान सेवा केंद्र का बैंक अध्यक्ष ने किया उद्घाटन नकली और मिलावटी खाद से किसानों को मिलेगी मुक्ति गोपालगंज : नकली और मिलावटी खाद से किसानों को मुक्ति दिलाते हुए बिस्कोमान ने प्रथम चरण में दो किसान सेवा केंद्र की शुरुआत की है. जहां से किसानों को सरकार के द्वारा उपलब्ध रेट पर खाद बीज […]
विज्ञापन
किसान सेवा केंद्र का बैंक अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
नकली और मिलावटी खाद से किसानों को मिलेगी मुक्ति
गोपालगंज : नकली और मिलावटी खाद से किसानों को मुक्ति दिलाते हुए बिस्कोमान ने प्रथम चरण में दो किसान सेवा केंद्र की शुरुआत की है. जहां से किसानों को सरकार के द्वारा उपलब्ध रेट पर खाद बीज और किटनाशक दवाएं आदि उपलब्ध होंगी. सिधवलिया प्रखंड के कटेया महम्म्दपुर तथा कुचायकोट प्रखंड के बेलबनवा में किसान सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन विस्कोमान के निदेशक व दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष महेश राय ने किया.
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेश राय ने कहा कि किसानों को कालाबाजारी से निजात दिलाने के साथ साथ शुद्ध उर्वरक मुहैया कराने के लिए इन केंद्रों पर किसानों को खाद बीमा का लाभ भी मिलेगा. इस मौके पर रविश कुमार, गोपाल प्रसाद सिंह, दीना सिंह, राम कृष्ण जायसवाल, मनोरंजन कुमार, गणेश सिंह, अवधेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




