डेंगू से किसान की मौत मृतक की बेटी व पत्नी भी अस्पताल में भर्ती

Published at :12 Nov 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू से किसान की मौत मृतक की बेटी व पत्नी भी अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज : कुचायकोट प्रखंड के बिंदवलिया गांव में डेंगू की चपेट में आने से 65 वर्षीय किसान की मौत हो गयी, जबकि पुत्री व पत्नी लखनऊ मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं. गांव में करीब 55 अन्य लोग डेंगू की चपेट में हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि […]

विज्ञापन
गोपालगंज : कुचायकोट प्रखंड के बिंदवलिया गांव में डेंगू की चपेट में आने से 65 वर्षीय किसान की मौत हो गयी, जबकि पुत्री व पत्नी लखनऊ मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं. गांव में करीब 55 अन्य लोग डेंगू की चपेट में हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि बिंदवलिया गांव के श्रीराम मिश्रा दो सप्ताह से बीमार थे. कुछ दिन बाद इनकी पत्नी ज्ञांति देवी व पुत्री शालिनी कुमारी (24 वर्ष) भी डेंगू की चपेट में आ गयी हैं. तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की देर रात श्रीराम मिश्रा की मौत हो गयी. मौत की खबर
डेंगू से किसान…
मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, बिंदवलिया गांव में डेंगू से पीड़ित परिजनों के बीच दहशत का माहौल है. हालांकि, बिंदवलिया गांव में डेंगू से बचाव के लिए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके चौधरी के नेतृत्व में फॉगिंग भी करायी गयी. इसके बावजूद डेंगू का प्रकोप नहीं थमा है. बिंदवलिया गांव के आलोक कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह से डेंगू का प्रकोप बढ़ा है. सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि गोपालगंज में डेंगू की जांच की व्यवस्था नहीं है. मरीज में डेंगू का लक्षण मिलने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है. सीएस ने बिंदवलिया में डेंगू से हुए मौत मामले की जांच का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन